अर्थ : (लिखने में) पहले।
उदाहरण :
ऊपर कुछ उदाहरण दिए गए हैं।
अर्थ : उच्च वर्ग या श्रेणी में।
उदाहरण :
छोटा भाई तो परीक्षा में पास होकर ऊपर चला गया और बड़ा भाई जहाँ का तहाँ रह गया है।
अर्थ : किसी पदार्थ या विस्तार के किनारे पर या पास ही सटकर।
उदाहरण :
तालाब के ठीक ऊपर मंदिर है।
अर्थ : बाहरी भाग में या बाहर की ओर।
उदाहरण :
यह संदूक अंदर काला है और बाहर पीला।
इस दवा से अन्दर का रोग ऊपर आ जाएगा।
पर्यायवाची : बाहर
अर्थ : जिसका पहले उल्लेख हुआ हो उसके अतिरिक्त।
उदाहरण :
एक तो गलती करो ऊपर से रोओ ये भी कोई बात है!
अर्थ : पद, मर्यादा आदि के विचार से, आधिकारिक और उच्च या श्रेष्ठ स्थिति में।
उदाहरण :
सिपाही दल के ऊपर एक जमादार रहता है।
ऊपर की अदालत ने यह आज्ञा रद्द कर दी है।