अर्थ : वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
उदाहरण :
ताप से हाथ जल गया।
पर्यायवाची : अवदाह, अशीत, आतप, उखम, उष्णता, उष्म, उष्मा, ऊष्म, गरमाहट, गरमी, ताप, तेज, तेज़
अर्थ : वह मौसम या समय जब कड़ी धूप होती है।
उदाहरण :
गर्मी में प्यास अधिक लगती है।
पर्यायवाची : अवदाध, उष्म काल, गरमी, गर्मी का मौसम, ग्रीष्म, ग्रीष्म काल, ग्रीष्म-ऋतु, ग्रीष्मऋतु, ग्रीष्मकाल, तप, निदाघ, निदाघकाल, शुचि
अर्थ : आवेशित होने की अवस्था या भाव या चित्त की प्रबल वृत्ति।
उदाहरण :
मैं आवेश में आकर न जाने क्या-क्या कह गया।
पर्यायवाची : आवेग, आवेश, उकसनि, उकसाई, उकसाव, उकसावा, उत्तेजना, गरमी, ग़ुबार, गुबार, च्वेष, जजबा, जज़बा, जज़्बा, जज्बा, जोश, झोंक, तपाक, नोंक झोंक, नोंक-झोंक, नोंकझोंक, नोक झोक, नोक-झोंक, नोक-झोक, नोकझोंक, नोकझोक, सरगरमी, सरगर्मी