पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से चटकारा शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

चटकारा   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : चटपटी, स्वादिष्ट वस्तु को खाते समय तालू पर जीभ लगने पर होने वाला शब्द।

उदाहरण : चटखारे सुनकर मुझे भी खाने की इच्छा हो आई।

पर्यायवाची : चटखारा

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त

अर्थ : कोई स्वादिष्ट चीज खाने या पीने के बाद उसके स्वाद की याद जो उस चीज़ को फिर से खाने या पीने का चस्का लगाए।

उदाहरण : चटखारे के कारण मैं अपने को जलेबी खाने से रोक नहीं पाता।

पर्यायवाची : चटखारा

चटकारा   विशेषण

१. विशेषण / विवरणात्मक / रंगसूचक

अर्थ : जिसका रंग तेज़ हो।

उदाहरण : जोकर चटकीले कपड़े पहने हुए था।

पर्यायवाची : गहबर, चटक, चटकदार, चटकीला, चटखारा, शोख, शोख़

(color) bold and intense.

Hot pink.
hot

ஒன்றின் நிறம் அதிகமாக இருப்பது

ஜோக்கர் பகட்டான ஆடை அணிந்திருந்தான்
பகட்டான, பளபளக்ககூடிய, பளபளக்கும், பளபளப்பான, மினுமினுப்பான, மின்னக்கூடிய, மின்னும்
२. विशेषण / विवरणात्मक / गुणसूचक

अर्थ : जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला।

उदाहरण : मोहन एक चंचल लड़का है,वह शांतिपूर्वक एक जगह बैठ ही नहीं सकता।

पर्यायवाची : अधीर, अधैर्यवान, अधैर्यवान्, अनवस्थ, अनवस्थित, अनियतात्मा, असंस्थित, चंचल, चटखारा, चपल, चिबिल्ला, चिलबिला, चुलबुला, नटखट, विलोल, शोख, शोख़

எதையும் செய்ய இயலாத வகையில் மனத்தின் தெளிவற்ற நிலை.

மோகன் ஒரு குழப்பம் நிறைந்த பையன் அவன் அமைதி நிறைந்த ஒரு இடத்தில் உட்கார முடியாது
குழப்பம்
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।