अर्थ : एक तरह का प्रकाश।
उदाहरण :
उसके चेहरे की चमक स्पष्ट झलक रही थी।
पर्यायवाची : अरचि, अर्कत्व, आद्योत, आब, आबताब, आबदारी, आभा, उजास, उज्ज्वला, उज्वला, उल्लास, ओज, कांति, कान्ति, केतु, चमक, चिलक, जगमगाहट, ज्योति, झकझकाहट, ताब, त्विषा, दमक, दीप्ति, द्युति, द्युतिमा, धाम, पानी, प्रतिभा, प्रतिभान, प्रदीप्ति, प्रभा, भास, रोचि, रौनक, रौनक़, वर्हा, विद्योत्, वृष्णि
अर्थ : वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
उदाहरण :
ताप से हाथ जल गया।
पर्यायवाची : अवदाह, अशीत, आतप, उखम, उष्णता, उष्म, उष्मा, ऊष्म, गरमाहट, गरमी, गर्मी, ताप, तेज़
अर्थ : बहुत अधिक या बढ़-चढ़कर बोलने वाला।
उदाहरण :
अपनी तेज़ बीबी के आगे वे कुछ बोल भी नहीं पाते।
पर्यायवाची : तेज-तर्रार, तेज़, तेज़-तर्रार
अर्थ : बहुत जल्दी शारीरिक या रासायनिक प्रभाव उत्पन्न करने वाला।
उदाहरण :
तेज़ दवा से तुरंत बुखार उतर गया।
पर्यायवाची : तेज़
अर्थ : जिसमें तेजी हो या तेजी के साथ फेंकनेवाला।
उदाहरण :
जहीर खान एक तेज गेंदबाज हैं।
पर्यायवाची : तेज़
अर्थ : तीक्ष्ण स्वादवाला।
उदाहरण :
चरपरा भोजन सुपाच्य नहीं होता।
पर्यायवाची : चरपरा, झालदार, तिक्त, तीक्ष्ण, तीखा, तीखा चरपरा, तीखा-चरपरा, तीता, तेज़, मिर्चदार, मिर्चीला, वक्त्रभेदी
अर्थ : जिसमें फुर्ती या तेज़ी हो।
उदाहरण :
फुर्तीला व्यक्ति कोई भी काम जल्दी कर लेता है।
पर्यायवाची : अशिथिल, चुस्त, तेज़, धौंताल, फुरतीला, फुर्तीला, सक्रिय, स्फूर्तिपूर्ण, स्फूर्तियुक्त
अर्थ : तेजी के साथ फेंका हुआ।
उदाहरण :
उस गेंदबाज़ के तेज बॉल से सभी बल्लेबाज़ घबराते हैं
पर्यायवाची : तेज़
अर्थ : तीव्र गति से।
उदाहरण :
राजमार्ग पर गाड़ियाँ बहुत तेज भाग रही थीं।
पर्यायवाची : तेज गति से, तेज़, तेज़ी से, तेजी से, रफ़्तार से, रफ्तार से