कायम (विशेषण)
जो चल न सके या जिसमें गति न हो।
मकोय (संज्ञा)
एक छोटे पौधे से प्राप्त खट्टा,गोल फल।
जांघ (संज्ञा)
कमर के नीचे और घुटनों के ऊपर का अंग।
आत्मा (संज्ञा)
प्राणियों की वह चेतन शक्ति जिससे वे जीवित रहते हैं।
मसौदा (संज्ञा)
लेख का वह पूर्व रूप जिसमें काट-छाँट या सुधार किया जाना हो।
आतिशबाजी (संज्ञा)
बारूद, गंधक, शोरे आदि के योग से बने हुए चक्र, अनार, पटाखे आदि जिनके जलने पर रंग-बिरंगी चिनगारियाँ निकलती हैं या आवाज होती है।
ब्रह्मचारी (संज्ञा)
संयमपूर्वक रहकर ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाला।
इमली (संज्ञा)
एक प्रकार की गूदेदार फली जो खटाई के काम आती है।
मसिपात्र (संज्ञा)
वह छोटा बर्तन जिसमें लिखने की स्याही रखते हैं।
इज्जतदार (विशेषण)
जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो।