कंदील (संज्ञा)
मिट्टी, अबरक, काग़ज़ आदि की बनी हुई वह लालटेन जिसका मुँह ऊपर की ओर होता है।
बेवजह (क्रिया-विशेषण)
बिना किसी कारण के।
खजाना (संज्ञा)
उत्कृष्ट या बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह।
गेंदा (संज्ञा)
एक सुगन्धित गेंदनुमा फूल जो विशेषकर पीले रंग का होता है।
बारहखड़ी (संज्ञा)
देवनागरी वर्णमाला में प्रत्येक व्यंजन के साथ अ,आ,इ,ई आदि बारह स्वरों को मात्रा के रूप में लगाकर, बोलने या लिखने की प्रक्रिया।
लिफाफा (संज्ञा)
कागज का वह चौकोर घर या पुट जिसके अंदर चिट्ठियाँ आदि रखी जाती हैं।
सेंधमारी (संज्ञा)
सेंध मारने का काम।
पदार्थ-विद्या (संज्ञा)
वह विद्या जिससे लौकिक वस्तुओं के विषय में जानकारी प्राप्त हो।
इल्जाम (संज्ञा)
किसी पर कोई दोष लगाने की क्रिया या यह कहने की क्रिया कि इसने अमुक दोष या अपराध किया है।
कूवत (संज्ञा)
कोई ऐसा तत्व जो कोई कार्य करता, कराता या क्रियात्मक रूप में अपना प्रभाव दिखलाता हो।