नर्तक (संज्ञा)
नाचने या नृत्य करने वाला व्यक्ति।
चन्दन (संज्ञा)
चंदन की लकड़ी को जल में घिस या रगड़कर बनाया हुआ गाढ़ा घोल या लेप जिसका टीका आदि लगाया जाता है।
अचंभा (संज्ञा)
मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है।
तोता (संज्ञा)
आदमी की बोली की नकल करने वाला, विशेषकर हरे रंग का, एक पक्षी जिसे लोग घरों में पालते हैं।
नाचने वाला (विशेषण)
जो नाचता हो।
नीलकमल (संज्ञा)
नीले रंग का कमल।
कोंपल (संज्ञा)
नया निकला हुआ कोमल पत्ता।
लपकना (क्रिया)
सहसा बहुत जल्दी, तेजी या फुरती से आगे बढ़कर पकड़ना।
व्याकुल (विशेषण)
जो बहुत उत्कंठित हो।
धतूरा (संज्ञा)
एक पौधा जिसके फलों के बीज बहुत विषैले होते हैं।