गणतंत्र (संज्ञा)
वह शासन प्रणाली जिसमें प्रमुख सत्ता लोक या जनता अथवा उसके चुने हुए प्रतिनिधियों या अधिकारियों के हाथ में होती है और जिसकी नीति आदि निर्धारित करने का सब लोगों को समान रूप से अधिकार होता है।
नव वर्ष (संज्ञा)
वर्ष का आरंभिक दिन जिसे पूरे विश्व में अलग अलग स्थानों पर अलग अलग तिथियों तथा विधियों से उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
मकर संक्रान्ति (संज्ञा)
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की क्रिया।
छत्रपति शिवाजी (संज्ञा)
एक छत्रपति राजा।
चैत्र (संज्ञा)
हिन्दी वर्ष का पहला महीना जो अंग्रेजी महीने के मार्च और अप्रैल के बीच में आता है।
वायरस (संज्ञा)
वह अतिसूक्ष्म संक्रामक जीव जो साधारण माइक्रोस्कोप द्वारा नहीं देखा जा सकता और अपने पोषण तथा चयापचय एवं जनन के लिए परजीवी के रूप में किसी कोशिका के भीतर रहता है।
चौमासा (संज्ञा)
आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक का समय।
बसंत पंचमी (संज्ञा)
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी।
महाशिवरात्रि (संज्ञा)
फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी।
फागुन (संज्ञा)
माघ के बाद और चैत्र के पहले का हिंदी महीना जो अंग्रेजी महीने के फरवरी और मार्च के बीच में आता है।