अर्थ : चरचर शब्द सहित टूटना।
उदाहरण :
पेड़ के नीचे से हट जाओ, डाली चरचरा रही है।
अत्यधिक भार सहन न करने के कारण खाट चरचरा गई।
पर्यायवाची : चरचराना
अर्थ : शरीर के अंग का तनाव या रूखा होने के कारण दर्द करना।
उदाहरण :
एक महीने से लगातार धूप में काम करने के कारण मेरा शरीर चरचरा रहा है।
पर्यायवाची : चरचराना
अर्थ : सूखने या सिकुड़ने के कारण चिटकना या फटना।
उदाहरण :
जाड़े के दिनों में तेल आदि न लगाने से त्वचा चर्राती है।
अर्थ : इच्छा प्रबल होना।
उदाहरण :
आजकल श्याम के शौक चर्रा रहे हैं।