अर्थ : दिखाई देने या समझ में आने वाला ऐसा लक्षण, जिससे कोई चीज़ पहचानी जा सके या किसी बात का कुछ प्रमाण मिले।
उदाहरण :
रेडक्रास चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण चिह्न है।
अर्जुन ने उपलक्ष्य को देखकर लक्ष्य -वेधन किया था।
बारिश खुलने का कोई संकेत नहीं है।
पर्यायवाची : अलामत, इंग, इङ्ग, उपलक्ष, उपलक्ष्य, केतु, चिन्ह, चिह्न, निशान, प्रतीक, प्रतीक चिन्ह, प्रतीक चिह्न, संकेत, सङ्केत
अर्थ : दीवार की चौड़ाई।
उदाहरण :
उस किले का आसार अभेद्य था।
अर्थ : वह आक्रमण जो शत्रु को चारों ओर से घेरकर किया जाता है।
उदाहरण :
अभिमन्यु आसार में मारा गया।
अर्थ : बहुत तेजी से मोटी धार में होने वाली वर्षा।
उदाहरण :
दो घंटे की मूसलाधार वर्षा से पूरा शहर डूब गया।
पर्यायवाची : मूसलाधार बारिश, मूसलाधार वर्षा, मूसलाधार वृष्टि
अर्थ : युद्ध आदि में मित्रों से मिलने वाली सहायता।
उदाहरण :
आसार के अभाव में राजा की हार हुई।
अर्थ : भोजन बनाने का समान जो पकाया न गया हो।
उदाहरण :
सेना के जवान बाढ़ ग्रस्त इलाक़ों में राशन सामग्री बाँट रहे हैं।
पर्यायवाची : रसद, रसद सामग्री, रसद सामान, राशन, राशन सामग्री