अर्थ : नर मयूर या मोर।
उदाहरण :
मोर और मोरनी का जोड़ा चारा चुग रहा है।
पर्यायवाची : अहिरिपु, कलापी, कालकंठ, केकी, केहा, घनप्रिय, चंद्रकी, चन्द्रकी, चित्रपिच्छक, चित्रमेखल, नागवारिक, नागांतक, नागान्तक, नीलकंठ, नीलकण्ठ, प्रपादिक, बरहा, बरही, बर्हिण, बर्ही, मयूक, मयूर, मरुक, मायूर, मेघसुहृद, मेघानंद, मेघानन्द, मोर, राजसारस, शतपत्र, शिखंडी, शिखण्डी, शिखाधर, शिखाधार, शिखाल, शिखालु, शिखावर, शिखावल, शिखी
अर्थ : एक प्रकार की चिड़िया जिसका गला और पंख नीले होते हैं।
उदाहरण :
दशहरे के दिन नीलकंठ देखना शुभ माना जाता है।
पर्यायवाची : कालकंठ, चाल, चाष, चाषपक्षी, तोकक, नीलकंठ, पुण्यदर्शन, शकुंत, शकुन्त, स्वर्णचूड़, स्वर्णचूड़क, स्वर्णशिख