पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कालोनी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कालोनी   संज्ञा, विदेशी (अँग्रेजी)

१. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : वह स्थान जहाँ कुछ लोग अपने परिवार के साथ घर बनाकर या बने-बनाये घरों में रहते हैं।

उदाहरण : गणपति पूजा के लिए सारी कॉलोनी के लोग इकट्ठे हुए हैं।

पर्यायवाची : अबादानी, अवसथ, आबादानी, आबादी, आवसथ, आवादानी, कॉलोनी, बस्ती

An area where a group of families live together.

settlement

குடியிருக்கிற இடம்.

கணபதி பூஜைக்கு இருப்பிடத்தில் உள்ள அனைவரும் கலந்து கொண்டனர்
இருப்பிடம், தங்குமிடம், வசிக்குமிடம், வசிப்பிடம், வாழுமிடம்
२. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : वह भौगोलिक क्षेत्र जो राजनीतिक रूप से एक दूर स्थित देश द्वारा नियंत्रित हो।

उदाहरण : यह उपनिवेश अमरीका द्वारा नियंत्रित है।

पर्यायवाची : उपनिवेश, कॉलोनी

A geographical area politically controlled by a distant country.

colony, dependency
३. संज्ञा / समूह

अर्थ : अपने घर से दूर जाकर बसे लोगों का समूह जो स्वदेश से संपर्क बनाए रखते हैं।

उदाहरण : उपनिवेश के पास अपने देश की राष्ट्रीयता होती है।

पर्यायवाची : उपनिवेश, कॉलोनी

४. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : अन्य स्थान से आये हुए लोगों की बस्ती।

उदाहरण : शुरु-शुरु में अंग्रेजों ने भारत में अनेक जगहों पर अपना उपनिवेश स्थापित किया।

पर्यायवाची : उपनिवेश, कॉलोनी

மற்ற இடங்களிலிருந்து வந்த மக்கள் குடியேறிய இடம்

தற்காலத்தில் பல இடங்களில் குடியேற்ற நிலம் இருந்தது.
குடியேற்ற நிலம்
५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : किसी स्थान पर एकत्रित बाहरी तत्वों, कीटाणुओं आदि का समूह।

उदाहरण : बरसात के दिनों में जगह-जगह एकत्रित जल के कारण रोगाणुओं, मच्छरों आदि का होनेवाला उपनिवेश, बीमारी का कारण बनता है।

पर्यायवाची : उपनिवेश, कॉलोनी

(microbiology) a group of organisms grown from a single parent cell.

colony

வெளீயே உள்ள குப்பைக் கூழங்கள்

மழைக்காலங்களில் குடியேற்றபகுதியில் தண்ணீர் தேங்கி இருக்கிறது
குடியேற்றபகுதி
६. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : अपने कर्मचारियों के रहने के लिए सरकार या कम्पनी द्वारा प्रदत्त आवासीय स्थान।

उदाहरण : मैं आज-कल रेलवे कॉलोनी में रहता हूँ।

पर्यायवाची : कॉलोनी

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।