अर्थ : ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
उदाहरण :
पुराने समय में लोग रसायन पर विश्वास करते थे।
पर्यायवाची : रसायन, स्वर्ण सिद्धि
अर्थ : रसायन या कीमिया बनाने की क्रिया।
उदाहरण :
वह कीमियागरी करता है।
पर्यायवाची : कीमिया, कीमियाँ, कीमियाँगरी, कीमियाँगीरी, कीमियां, कीमियांगरी, कीमियांगीरी, कीमियागीरी
अर्थ : वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है।
उदाहरण :
रासायनिकी अभियांत्रिकी विभाग की एक शाखा है।
पर्यायवाची : कैमिस्ट्री, रसायन, रसायन विज्ञान, रसायन शास्त्र, रसायनशास्त्र, रासायनिकी