अर्थ : ईश्वर संबंधी गुणों का गाकर किया जाने वाला वर्णन या गुणगान।
उदाहरण :
कीर्तन भी नवधा भक्ति में से एक है।
पर्यायवाची : संकीर्तन
अर्थ : किसी के गुण, यश, प्रशंसा आदि का गीत के माध्यम से वर्णन।
उदाहरण :
प्राचीन काल में बंदीजन अपने राजा-महाराजाओं का यशोगान करते नहीं थकते थे।
पर्यायवाची : कीर्त्तन, प्रशंसा गायन, यशोगान, वर्णना