अर्थ : प्रत्यय की तरह का एक शब्द जो किसी संख्या के अंत में लगकर उसका उतनी ही बार और होना सूचित करता है।
उदाहरण :
साहूकार ने मुझसे दो गुना ब्याज लिया।
अर्थ : भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर।
उदाहरण :
विजया राजे ने गुना में एक सभा को संबोधित किया।
पर्यायवाची : गुना शहर
अर्थ : भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला।
उदाहरण :
गुना जिले का मुख्यालय गुना शहर में है।
पर्यायवाची : गुना ज़िला, गुना जिला
अर्थ : एक प्रकार का मीठा पकवान।
उदाहरण :
गुना खाने में स्वादिष्ट होता है।