अर्थ : किसी यंत्र आदि का वह उपकरण जो किसी विशेष कारण से गति को परिवर्तित करने के लिए या गति देने के लिए उपयोग होता है।
उदाहरण :
इस कार का गियर नहीं लग रहा है।
पर्यायवाची : गियर
अर्थ : यंत्र में लगे वे दाँतेदार चक्र जो कोई विशेष काम करते हैं या जिनके चलने से यंत्र के दूसरे भागों को गति मिलती है।
उदाहरण :
इस यंत्र के दंत-चक्र के दाँत घिस गए हैं।
पर्यायवाची : गड़ारी, गरारी, गियर, दंत-चक्र, दंतुर-चक्र, दन्त-चक्र, दन्तुर-चक्र