पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से घोड़ी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

घोड़ी   संज्ञा

१. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी

अर्थ : मादा घोड़ा।

उदाहरण : राजविंदर की शादी में दूल्हा सफ़ेद घोड़ी पर सवार होकर आया था।

पर्यायवाची : अश्वा, अश्विनी, घोटिका, घोटी, घोड़िया, तुरंगी, तुरगी, प्रसू, प्रसूता, वामी, हयी

Female equine animal.

female horse, mare

வேகமாக ஓடுவதும் பிடரியில் மயிர் உடையதும் சவாரி செய்வதற்கும் பழக்கப்படுத்தக் கூடியதுமான பெண் இன விலங்கு.

இராஜாவின் கல்யாணத்தின் போது மணப்பெண் பெண்குதிரையில் ஊர்வலம் வந்தாள்
பெண்குதிரை
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : एक प्रकार का विवाह गीत।

उदाहरण : घोड़ी वर पक्ष में गाया जाता है।

पर्यायवाची : घोड़ी गीत

३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : तख़्ता, चित्रफलक आदि को भूमि से ऊँचाई पर खड़ा करने के लिए, आधार के रूप में उपयोग में लाई जाने वाली एक लकड़ी की चौखट।

उदाहरण : तख़्ते का घोड़ा कहाँ है?

पर्यायवाची : घोड़ा

४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : चार पायों पर खड़ी वह आयताकार संरचना जिसके ऊपर समतल पटरा आदि रखा जाता है।

उदाहरण : किसान दो घोड़ियों के ऊपर पटरा रखकर उसके ऊपर धान की बोरियाँ रख रहा है।

पर्यायवाची : टकटकी

५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह तिपाई जिस पर मृदंग रखकर बजाते हैं।

उदाहरण : सुनंदा को मंदिर के एक कोने पर मृदंग रखने का ऊँचा घोड़ा दिखा।

पर्यायवाची : घोड़ा

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति
    संज्ञा / भाग

अर्थ : जुलाहों का एक औजार जिसमें दो पायों के बीच में एक डंडा लगा रहता है।

उदाहरण : घोड़ी का उपयोग बुनते समय झुकते हुए कपड़े को ऊपर उठाने के लिए किया जाता है।

पर्यायवाची : घोड़िया, घोरिया

७. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : खेल में वह व्यक्ति जिसकी पीठ पर दूसरे बच्चे घोड़े पर सवार होने की तरह सवार होते हैं।

उदाहरण : बच्चे घोड़े को तेजी से चलने के लिए कह रहे हैं।

पर्यायवाची : घोड़ा

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।