अर्थ : वाहन आदि का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए शुरू होना।
उदाहरण :
यह रेल दस बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।
पर्यायवाची : खुलना, चलना, छुटना, निकलना, प्रस्थान करना, रवाना होना
अर्थ : किसी बँधी या फँसी हुई वस्तु का अलग होना।
उदाहरण :
मछली जाल से छूट गई।
पर्यायवाची : आज़ाद होना, आजाद होना, उन्मुक्त होना, खुलना, छुटना, बंधन मुक्त होना, बच निकलना, मुक्त होना
अर्थ : अभियोग, दोष आदि से छुटकारा पाना या बरी होना।
उदाहरण :
इस इलाक़े का मशहूर गुंडा कल ही जेल से छूटा है।
पर्यायवाची : छुटना, निकलना, बरी होना, मुक्त होना, रिहा होना
अर्थ : किसी संस्था, स्कूल आदि के नियमित कार्यकाल की समाप्ति होना।
उदाहरण :
हमारा विद्यालय चार बजे छूटता है।
पर्यायवाची : छुटना