अर्थ : जिस अवस्था में है उसी अवस्था में छोड़ देना।
उदाहरण :
इसे रहने दीजिए आप दूसरा काम कीजिए।
पर्यायवाची : रहने देना
अर्थ : किसी कारण से कोई कार्य न करना।
उदाहरण :
मैंने दूसरा तथा पाँचवाँ प्रश्न छोड़ा।
संस्था के सलाहकार अपने वर्तमान व्यवसाय को अलविदा कह रहे हैं।
पर्यायवाची : अलविदा कहना, छोड़ना
अर्थ : उपयोग या सेवन न करना (जो पहले की जाती हो)।
उदाहरण :
मोहन ने दो महीने पहले ही शराब छोड़ी।
पर्यायवाची : छोड़ना, त्याग देना, त्याग रखना, त्यागना, परित्याग करना, परित्यागना
अर्थ : जिम्मेदारी देना या किसी के जिम्मे करना।
उदाहरण :
मैं यह काम आपको सौंपता हूँ।
मैं यह काम आप पर छोड़ता हूँ।
पर्यायवाची : छोड़ना, देना, सुपुर्द करना, सौंप देना, सौंपना, हवाले करना
अर्थ : नजरअंदाज करना या ध्यान न देना।
उदाहरण :
अगर इस गलती को छोड़ दें तो क्या गारंटी है कि आप भविष्य में फिर से कभी गलती नहीं करेंगे।
पर्यायवाची : ध्यान न देना, नजरंदाज करना, नजरअंदाज करना
अर्थ : अपना अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हटा लेना या अधिकार, प्रभुत्व आदि से हट जाना।
उदाहरण :
राजा ने राज गद्दी का परित्याग किया।
मिथ्या आरोप लगते ही संचालक महोदय अपने पद से हट गए।
पर्यायवाची : उग्रहना, छोड़ना, तजना, त्याग करना, त्यागना, परित्याग करना, परित्यागना, हटना