अर्थ : वह वृत्ति या शक्ति जिससे मनुष्य या जीव सब चीज़ें देखते हैं।
उदाहरण :
गिद्ध की दृष्टि बहुत तेज़ होती है।
पर्यायवाची : दृष्टि क्षमता, नजर, नज़र, निगाह, विजन
अर्थ : * आँख का दृष्टि-क्षेत्र या दृष्टि-सीमा या जहाँ तक आँख से देखा जा सकता हो।
उदाहरण :
मैं उन्हें तब तक देखता रहा जब तक वे मेरी दृष्टि से बाहर नहीं हो गए।
पर्यायवाची : आँख, आंख, नेत्र-दृष्टि, विजन
अर्थ : * दृष्टि संबंधी बोध या अभिज्ञता की अवस्था।
उदाहरण :
उसकी पत्नी की दृष्टि ने उसे यथार्थता से परिचित कराया।
पर्यायवाची : दृष्टि-बोध, दृष्टि-बोधकता, दृष्टिबोध