अर्थ : फुटबाल, हाकी आदि के खेल में जाल द्वारा घेरकर बनाया हुआ गोल।
उदाहरण :
उसने गेंद को जाल में मारा।
पर्यायवाची : जाल
अर्थ : कपड़े आदि का बुना हुआ वह खेल उपस्कर जो टेनिस आदि के खेल में खेल के मैदान को बाँटता है या जिसके दोनों ओर प्रतिद्वंदी खिलाड़ी खड़े होकर खेलते हैं।
उदाहरण :
टेनिस खेलने के लिए बच्चे मैदान में जाल बाँध रहे हैं।
पर्यायवाची : जाल
अर्थ : कपड़े, धागे, तार या रस्सी आदि से एक नियत अंतराल के साथ बुनी हुई वस्तु।
उदाहरण :
फल की दुकान पर कुछ फल जाल में टँगे हुए थे।
पर्यायवाची : जाल