अर्थ : आड़ करने के लिए लटकाया हुआ कपड़ा आदि।
उदाहरण :
उसके दरवाजे पर एक जीर्ण पर्दा लटक रहा था।
पर्यायवाची : अपटी, अवगुंठिका, अवगुण्ठिका, जवनिका, तिरस्करिणी, पटल, पर्दा, हिजाब
अर्थ : आड़ करनेवाली कोई वस्तु।
उदाहरण :
एक कमरे को लकड़ी के बने जालीदार पर्दों से चार भागों में विभाजित किया गया है।
पर्यायवाची : पर्दा
अर्थ : विभाग या आड़ करने के लिए उठाई गई मकान आदि की दीवार।
उदाहरण :
लोग पर्दा फाँद कर बगीचे में घुस आए हैं।
पर्यायवाची : पर्दा
अर्थ : किसी से कोई बात आदि गुप्त रखने या छिपाने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
अपनों से दुराव कैसा?
बिना दुराव के वह अपनी बात कह बैठा।
पर्यायवाची : अंतर्भाव, अन्तर्भाव, अपज्ञान, अपन्हुति, अपहर्ता, अपहार, अपह्नव, अपह्नुति, कपट, गोपन, चोरी, छद्म, छिपाव, छुपाव, तिरोधान, दुराव, पर्दा, पोशीदगी, लाग-लपेट, लागलपेट, संगोपन
अर्थ : स्त्रियों का बाहर निकलकर लोगों के सामने न होने की प्रथा।
उदाहरण :
आज भी हमारे यहाँ परदा का चलन है।
पर्यायवाची : परदा प्रथा, पर्दा
अर्थ : किसी बात, विचार आदि में होनेवाली अस्पष्टता।
उदाहरण :
मेरी बुद्धि पर पर्दा पड़ा था तभी तो मुझे आपकी बात समझ में नहीं आई।
पर्यायवाची : पर्दा
अर्थ : शरीर के किसी अंग की कोई ऐसी झिल्ली या परत जो किसी तरह की आड़ करती हो।
उदाहरण :
इतना मत चिल्लाओ कि कान का परदा फट जाए।
पर्यायवाची : पर्दा
अर्थ : हारमोनियम, बीन, सितार आदि बाजों में स्वरों के विभाजक स्थानों के सूचक किसी प्रकार की रचना।
उदाहरण :
सितार में सत्रह से चौबीस परदे होते हैं।
पर्यायवाची : पर्दा
अर्थ : फारसी संगीत में बारह प्रकार के रागों में से प्रत्येक राग।
उदाहरण :
संगीतकार अपने शिष्य को परदे के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
पर्यायवाची : पर्दा