पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से फिरौती शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

फिरौती   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : किसी को बंधन से मुक्त करने या कराने के लिए लिया या दिया गया धन।

उदाहरण : अपहरणकर्ताओं ने मोहन के पिता से एक लाख रुपये फिरौती ली।

पर्यायवाची : छुड़ाई, छुड़ौती, छोड़ौती, निर्मोचन धन, निष्कृत-धन

Payment for the release of someone.

ransom

பிடியிலிருந்து விடுபடுவதற்காக கொடுக்கப்படும் அல்லது எடுக்கப்படும் இடம்.

திருடர்கள் மோகனின் தகப்பனிடமிருந்து ஒரு லட்ச ரூபாய் விடுதல் பணம் வேண்டினான்
விடுதல்பணம்
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : धन देकर छुड़ाने या बंधनमुक्त करने या कराने की क्रिया।

उदाहरण : उनका फिरौती का वादा झूठा था।

पर्यायवाची : बंधन मुक्ति, बंधन-मुक्ति, बंधनमुक्ति

The act of freeing from captivity or punishment.

ransom
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : किसी चीज को लौटाने, फेरने या वापस करने या लेने की क्रिया।

उदाहरण : दूकानदार ने वापसी के लिए लाई गई चीज़ों को वापस नहीं लिया।

पर्यायवाची : प्रत्यर्पण, वापसी

४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह धन जो दुकानदार किसी बेची हुई वस्तु को वापस लेते समय विक्रय-मूल्य में से काट लेता है।

उदाहरण : सुनार ने हार की फिरौती बहुत ज्यादा ली।

५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : वापस आने या लौटने की क्रिया।

उदाहरण : वापसी के समय हमलोग वाराणसी होकर आएँगे।
दिल्ली से आप कब वापसी करेंगे।
आज श्याम का गाँव से लौटना सम्भव नहीं है।

पर्यायवाची : अपावर्तन, प्रतिगमन, प्रत्यर्पण, बहोर, लौट, लौटना, लौटान, वापसी

The act of going back to a prior location.

They set out on their return to the base camp.
return

தொடக்க நிலைக்கே மீண்டும் செல்லுதல்.

நாங்கள் டெல்லியிலிருந்து இப்பொழுது தான் திரும்புகிறோம்
திரும்ப
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।