अर्थ : सहमत होना।
उदाहरण :
मैं आपकी बात मानता हूँ।
पर्यायवाची : इत्तफ़ाक़ रखना, इत्तफाक रखना, कबूलना, राज़ी होना, राजी होना, सहमत होना, स्वीकार करना, स्वीकारना
अर्थ : कल्पना करना।
उदाहरण :
हमने सवाल हल करने के लिए क और ख को अनभिज्ञ अंकों के स्थान पर माना है।
पर्यायवाची : अवरेवना, कयास लगाना, कल्पना करना, फर्ज करना, फर्ज़ करना, मान लेना
अर्थ : किसी के प्रति आदर का भाव रखना।
उदाहरण :
मैं उनको बहुत मानती हूँ।
अर्थ : किसी के साथ प्रेम या स्नेह करना या लगाव रखना।
उदाहरण :
माँ बड़े भैया को सबसे ज्यादा मानती हैं।
अर्थ : महत्व समझना।
उदाहरण :
अब तो मानना पड़ेगा कि तुम गृह-विज्ञान की जानकार हो।
अर्थ : धार्मिक दृष्टि से किसी बात पर श्रद्धा या विश्वास करना।
उदाहरण :
मैं निराकार ईश्वर को मानता हूँ।
अर्थ : देवता आदि की भेंट या पूजा करने का संकल्प करना।
उदाहरण :
दादी ने कुलदेवी को बकरा माना है।
पर्यायवाची : मन्नत करना
अर्थ : किसी की बात, आदेश आदि के अनुसार काम करना।
उदाहरण :
उसने मेरी आज्ञा नहीं मानी।
पर्यायवाची : पालन करना
अर्थ : मन में किसी प्रकार की धारणा या विचार स्थिर करना या मन में समझ लेना।
उदाहरण :
यह बच्चा बड़ा होकर वैज्ञानिक बनेगा, ऐसा हम सब मानते हैं।