अर्थ : सत्ताईस नक्षत्रों में से सत्रहवाँ।
उदाहरण :
अब चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
पर्यायवाची : अनुराधा, अनुराधा नक्षत्र, मैत्रभ
अर्थ : वह काल जब चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में होता है।
उदाहरण :
अनुराधा नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है।
पर्यायवाची : अनुराधा, अनुराधा नक्षत्र, मैत्रभ
अर्थ : हिंदुओं के चार वर्णों में से पहले वर्ण का मनुष्य।
उदाहरण :
पंडित श्याम नारायण एक श्रेष्ठ ब्राह्मण हैं।
आज का ब्राह्मण अपने कर्म से विचलित होता जा रहा है।
ब्राह्मणों की उत्पत्ति अग्नि से मानी गई है।
पर्यायवाची : अनलमुख, आग्नेय, इरेश, त्रयीमुख, द्विज, द्विजपति, द्विजाति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, द्विजेश, नृदेव, नृदेवता, पंडित, बाम्हन, ब्रह्मण, ब्राह्मण, भू-देव, भू-देवता, भू-सुर, भूदेव, भूदेवता, भूमिदेव, भूसुर, महिदेव, माहन, माहनीय, योगचक्षु, लहेर, वर्णज्येष्ठ, विप्र, वेदगर्भ, वेदाधिदेव, शिखी, सावित्र