अर्थ : पवित्र माना जाने वाला एक झाड़ जिसकी पत्तियों में गंध होती है।
उदाहरण :
तुलसी की पत्तियाँ औषध के काम में आती हैं।
पर्यायवाची : अमृता, तीव्रा, तुलसी, त्रिदशमंजरी, त्रिदशमञ्जरी, पत्रपुष्पा, पर्णास, पवित्रा, पावनी, पुण्या, पुष्पसारा, प्रेतराक्षसी, बहुमंजरी, भारवी, भूतघ्नी, भूतपत्री, मंजरीक, विश्वपावन, विश्वपूजिता, वृन्दा, वैष्णवी, श्रीमंजरी, श्रीमञ्जरी
अर्थ : जालंधर की पत्नी जो पतिव्रता थी।
उदाहरण :
पौराणिक कथाओं के अनुसार वृंदा के शाप से ही भगवान विष्णु पत्थर हो गए थे।
पर्यायवाची : वृन्दा