अर्थ : एक प्रकार की औषधीय झाड़ी जो चार से आठ फुट ऊँची होती है और जिसमें सफेद फूल लगते हैं।
उदाहरण :
अडूसे की फली पौन इंच लंबी और रोम वाली होती है एवं प्रत्येक फली में चार बीज होते हैं।
पर्यायवाची : अड़ूसा, अडूसा, अरूस, पंचमुखी, पञ्चमुखी, रूसा, वाशक, वाशा, वासक, वासा, वृष, वृषनामा, वृषभपल्लव, वैद्यमाता, सिंहिका
अर्थ : एक छोटा जन्तु जो घरों, खेतों या बिलों आदि में रहता और अन्न आदि खाता है।
उदाहरण :
उसने बाजार से चूहा मारने की दवा खरीदी।
पर्यायवाची : अवि, आखु, इंदुर, इन्दुर, ईंदूर, ईन्दूर, उँदुर, उंद्र, चंडु, चण्डु, चूहा, तुटुम, धान्यारि, मूष, मूषक, मूषिक, मूस, मूसा, वज्रदंत, वज्रदन्त, वृषक, वृषलोचन, शंकुमुख