पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से शिकार शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

शिकार   संज्ञा, विदेशी (फारसी)

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : जङ्गल में पशु-पक्षियों का पीछा कर उन्हें मारने के रूप में अपनाया गया मनोरञ्जन-प्रधान और शौर्य-कौशल प्रदर्शक क्रीडा कार्य।

उदाहरण : प्राचीन काल में राजा-महाराजा आखेट के लिए जङ्गल जाया करते थे।

पर्यायवाची : अखेट, अभिधावन, अहेड़, अहेर, आखेट, आखेटक, आछोटण, मृगया

The work of finding and killing or capturing animals for food or pelts.

hunt, hunting

மனிதன் உணவுக்காகவோ பொழுதுபோக்குக்காகவோ விலங்குகளையும் பறவைகளையும் தேடித் துரத்திப் பிடிக்கும் அல்லது கொல்லும் செயல்.

பழங்காலத்தில் ராஜாக்கள் வேட்டைக்காக காட்டிற்கு சென்றார்கள்
வேட்டை
२. संज्ञा / सजीव / जन्तु

अर्थ : वे पशु-पक्षी जिनका शिकार किया जाता है।

उदाहरण : शिकार घायल होकर झाड़ियों में छिप गया।

पर्यायवाची : अहेड़, अहेर, साउज, सावज

Animal hunted or caught for food.

prey, quarry

வேட்டையாடப்படும் பறவை மற்றும் விலங்குகள்

வேட்டையில் சுடப்பட்ட புறா புதருக்குள் விழுந்து இருந்தது.
வேட்டை
३. संज्ञा / सजीव / जन्तु

अर्थ : मांसाहारी जीव-जन्तुओं द्वारा भक्षण किया जाने वाले कीट, पशु, पक्षी आदि।

उदाहरण : छिपकली ने शिकार को अपनी जीभ से लपक लिया।

पर्यायवाची : आहार, भक्ष्य पदार्थ, भोजन

The usual food and drink consumed by an organism (person or animal).

diet
४. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह जिसे लाभ आदि के उद्देश्य से फँसाया जाए।

उदाहरण : आज मैंने अच्छा शिकार फँसाया है।

पर्यायवाची : आसामी

A person who is the aim of an attack (especially a victim of ridicule or exploitation) by some hostile person or influence.

He fell prey to muggers.
Everyone was fair game.
The target of a manhunt.
fair game, prey, quarry, target

அதிக லாபம் தருவது, தீவிரமான செயல்

மாநில அளவில் காவலர்கள் கள்ளச்சாராய வேட்டை நடத்தினர்.
வேட்டை
५. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह अभागा व्यक्ति जो किसी हानिकारक या प्रतिकूल परिस्थिति से गुजर रहा हो।

उदाहरण : वह मानसिक रोग के शिकार को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा है।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।