पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से शीत शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

शीत   विशेषण, तत्सम

व्युत्पत्ति : [ √श्यै ( स्पर्श करना) + क्त ]

१. विशेषण / विवरणात्मक / गुणसूचक

अर्थ : रंग सिद्धांतानुसार ठंडक देने वाला।

उदाहरण : नीला एक शीत रंग है।

पर्यायवाची : ठंडा, ठंढा, ठण्डा, ठण्ढा, ठन्डा, ठन्ढा

(color) giving no sensation of warmth.

A cold bluish grey.
cold

நிறத்தத்துவத்தின்படி குளிர்ச்சியை தரக்கூடிய

நீலம் ஒரு குளிர்ச்சியான நிறம் ஆகும்
குளிர்ச்சியான, குளுமையான

शीत   संज्ञा

१. संज्ञा / अवस्था / शारीरिक अवस्था

अर्थ : तापमान के गिरने से शरीर में होने वाली वह अनुभूति जिसमें कपड़े आदि ओढ़ने या धूप, आग, आदि तापने की इच्छा होती है।

उदाहरण : आज सुबह से ही मुझे ठंड लग रही है।

पर्यायवाची : जाड़ा, ठंड, ठंडक, ठंडी, ठंढ, ठंढक, ठंढी, ठन्ड, सरदी, सर्दी

The sensation produced by low temperatures.

He shivered from the cold.
The cold helped clear his head.
cold, coldness

வெப்பமே இல்லாத அல்லது வெப்பம் மிகக் குறைவாக இருக்கும் நிலை.

இன்று காலையிலிருந்தே எனக்கு குளிர் எடுக்க தொடங்கியது
குளிர், குளிர்ச்சி, குளுமை, சீதம், சீதளம், ஜிலுஜிலுப்பு, தட்பம், தணுப்பு, தண்மை, விறையல்
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / रूप / द्रव

अर्थ : हवा में मिली हुई भाप जो रात की सर्दी से जमकर कणों के रूप में गिरती है।

उदाहरण : पिछली रात से अत्यधिक ओस गिर रही है।

पर्यायवाची : अवश्याय, आवस, ओस, निशाजल, निहार, मिहिका, शबनम, शीकर, सीकर, हैम

Water that has condensed on a cool surface overnight from water vapor in the air.

In the morning the grass was wet with dew.
dew

குளிர்காலத்தில் காற்றில் உணர்கிற குளிர்ச்சி அல்லது காற்றில் இறங்குகிற ஈரம்.

நேற்று இரவிலிருந்து பனி அதிகமாக கொட்டுகிறது
பனி, பனிதுளி
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।