अर्थ : अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
उदाहरण :
इस कार्यालय के दो कर्मचारियों का तबादला हो गया है।
पर्यायवाची : अंतरण, अन्तरण, ट्रांसफर, ट्रान्सफर, तबदीली, तबादला, बदली, स्थानांतर, स्थानांतरण, स्थानान्तर
अर्थ : किसी वस्तु या व्यक्ति को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर पहुँचाने, भेजने आदि की क्रिया।
उदाहरण :
केनरा बैंक ने धन स्थानांतरण सेवा शुरू की है।
पर्यायवाची : अपनयन, आहरण, ट्रांसफर, ट्रान्सफर, स्थानांतरण
अर्थ : किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया।
उदाहरण :
बहुत सारे लोग रोजी-रोटी के लिए स्थानांतरण कर जाते हैं।
पर्यायवाची : अपनयन, आहरण, देशांतर गमन, देशांतरण, देशान्तर गमन, देशान्तरण, प्रवास, प्रवासन, स्थानांतर, स्थानांतरण, स्थानान्तर
अर्थ : पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन।
उदाहरण :
साइबेरिया के क्रेन शीत ऋतु में कई मीलों के देशांतरण के बाद भारत पहुँचते हैं।
पर्यायवाची : अपनयन, आहरण, देशांतर गमन, देशांतरण, देशान्तर गमन, देशान्तरण, प्रवास, प्रवासन, स्थानांतर, स्थानांतरण, स्थानान्तर