पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से अशौच शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

अशौच   संज्ञा

१. संज्ञा / अवस्था / मानसिक अवस्था

अर्थ : धर्मानुसार अपवित्र होने की अवस्था या भाव।

उदाहरण : वह शारीरिक अपवित्रता को दूर करने के लिए कुछ धार्मिक कृत्य कर रहा है।

पर्यायवाची : अपवित्रता, अपावनता, अशुचिता, अशुचित्व, अशुद्धता, अशौचत्व, असौच, उच्छिष्टता

२. संज्ञा / अवस्था / भौतिक अवस्था

अर्थ : घर में किसी के मरने पर परिवार वालों को लगने वाली अशुद्धि।

उदाहरण : हमारे यहाँ सूतक दस दिनों का होता है।

पर्यायवाची : असौच, सूतक, सूतकाशौच

३. संज्ञा / अवस्था / भौतिक अवस्था

अर्थ : घर में संतान होने पर परिवार वालों को लगने वाली अशुद्धि।

उदाहरण : सूतक के नियम हर जगह अलग-अलग होते हैं।

पर्यायवाची : असौच, सूतक, सूतकाशौच

வீட்டில் குழந்தைப் பிறந்தாலோ அல்லது ஒருவர் இறந்தாலோ பின்பும் அக்குடும்பத்தார்கள் கடைப்பிடிக்கும் நம்பிக்கை சார்ந்த வழக்கம்

தீட்டின் முறை ஒவ்வொரு இடத்திலும் தனித்தனியாக இருக்கிறது
தீட்டு
४. संज्ञा / अवस्था

अर्थ : मलिन होने की अवस्था या भाव।

उदाहरण : उसके मन की मलिनता को साफ़ नहीं किया जा सकता।
इस शहर में जगह-जगह गंदगी दिखाई दे रही है।

पर्यायवाची : अपवित्रता, अमेध्यता, अमेध्यत्व, अविशुद्धि, अशुचिता, अशुचित्व, अशुद्धता, अशुद्धि, अस्वच्छता, आलाइश, कलुष, गंदगी, गंदापन, गन्दगी, गन्दापन, मलिनता, मलिनत्व, मलिनाई, मलीनता, मालिन्य, मैलापन, श्यामता

The state of being contaminated.

contamination, taint

உடை,உடல் மனம் முதலியவற்றில் சேரும் அசுத்தம்

மனதின் அழுக்கை யாராலும் போக்க முடியாது.
அசுத்தம், அழுக்கு, மாசு
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।