पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कलम शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कलम   संज्ञा, विदेशी (अरबी)

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : स्याही के संयोग से कागज़ आदि पर लिखने का उपकरण।

उदाहरण : यह पेन किसी ने मुझे उपहार स्वरूप प्रदान की है।

पर्यायवाची : अक्षरजननी, अवलेखनी, अवलेखा, क़लम, पेन, मसिपथ, लेखनी

A writing implement with a point from which ink flows.

pen

எழுதுவதற்கு பயன்படுத்தும் கருவி

இந்த எழுதுகோல் எனக்கு பரிசாக கொடுக்கப்பட்டது
எழுதுகோல், பேனா
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : लकड़ी आदि का बना वह लेखन उपकरण जिसे स्याही में डुबा-डुबाकर लिखा जाता है।

उदाहरण : छात्र नरकट की कलम से लिख रहा है।

पर्यायवाची : अक्षरजननी, क़लम, लेखनी, वर्णांका

எழுதுகோல்

சீதா எழுதுகோலைக் கொண்டு கவிதை எழுதினாள்.
எழுதுகோல்
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : पेड़ की वह टहनी जो दूसरी जगह बैठाने या दूसरे पेड़ में पैबंद लगाने के लिए काटी जाए।

उदाहरण : कलम से तैयार वृक्ष के फल स्वादिष्ट और बड़े होते हैं।

पर्यायवाची : क़लम

A part (sometimes a root or leaf or bud) removed from a plant to propagate a new plant through rooting or grafting.

cutting, slip

பதியம், ஒட்டுசெடி

பதியம் போட்ட ரோஜா செடி நன்றாக துளிர்த்து வந்தது.
ஒட்டுசெடி, பதியம்
४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / शारीरिक कार्य

अर्थ : दो पेड़ों को मिलाने के लिए या दूसरी जगह वही पेड़ लगाने के लिए उसी पेड़ की डाल को काटकर दूसरी जगह लगाने की क्रिया।

उदाहरण : उसने कलम के लिए गुलाब के कई कलम लाए।

पर्यायवाची : क़लम

५. संज्ञा / सजीव / वनस्पति

अर्थ : पेड़-पौधों की काटकर लगाई हुई टहनी से उगा हुआ पेड़ या पौधा।

उदाहरण : बगीचे की क़लमों में तरह-तरह के फूल खिले हैं।

पर्यायवाची : क़लम

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु
    संज्ञा / समूह

अर्थ : सिर के वे बाल जो कनपटी के पास होते हैं।

उदाहरण : नाई ने तुम्हारी कलम को ठीक से नहीं काटा है।

पर्यायवाची : क़लम

७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु

अर्थ : कनपटी के पास का वह स्थान जिस पर गाल की ओर कुछ दूर तक बाल रहते हैं।

उदाहरण : बाल बनवाते समय कलम के बाल छोटे करा लेना।

पर्यायवाची : क़लम

கிருதா

ராஜன் மிகப்பெரிய கிருதா வைத்துள்ளான்.
கிருதா
८. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कला / शैली

अर्थ : चित्र अंकित करने की किसी विशेष स्थान या परम्परा की शैली।

उदाहरण : यह राजस्थानी क़लम है।

पर्यायवाची : क़लम

பாணி, முறை

இந்த ஓவியம் ராஜஸ்தானி பாணியில் வரையப்பட்டுள்ளது.
பாணி, முறை
९. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह औज़ार जिससे महीन चीज़ काटी या खोदी जाए।

उदाहरण : वह कलम द्वारा संगमरमर पर राम का चित्र बना रहा है।

पर्यायवाची : अँखिया, अंखिया, क़लम

உளி, தூரிகை

மாதவன் பளிங்கு கல்லில் உளியைக் கொண்டு சுவாமியின் சிற்பத்தை உருவாக்கினான்.
உளி, தூரிகை
१०. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : चित्रकार के रंग भरने की कलम।

उदाहरण : वह तूलिका से चित्र में रंग भर रहा है।

पर्यायवाची : अक्षरतूलिका, आघर्षणी, इशिका, इशीका, इषीका, ईषिका, क़लम, कूँची, कूची, तीली, तूलि, तूलिका, ब्रश

A brush used as an applicator (to apply paint).

paintbrush

தூரிகை

ராமன் தூரிகையைக் கொண்டு சீதாவின் ஓவியத்தை வரைந்தான்.
தூரிகை
११. संज्ञा / भाग

अर्थ : बही-खाते आदि में लिखा जाने वाला कोई मद।

उदाहरण : इसमें एक क़लम छूट गई है।

पर्यायवाची : क़लम

வரிசை

கணக்கு பதிவேட்டில் ஒரு வரிசை நிரப்பப்படவில்லை.
வரிசை
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।