अर्थ : लड़ाई में विपक्षी के विरुद्ध सफल होना।
उदाहरण :
महाभारत का युद्ध पाण्डवों ने जीता।
पर्यायवाची : कामयाब होना, जीत दर्ज करना, पछाड़ना, पराजित करना, परास्त करना, मात देना, विजय पाना, विजयी होना, शिकस्त देना, हराना
अर्थ : प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त करना।
उदाहरण :
मंजुल ने राज्य स्तरीय वादविवाद प्रतियोगिता जीती।
पर्यायवाची : कामयाब होना, जीत दर्ज करना, पार पाना, बाज़ी मारना, बाजी मारना, सफल होना, सफलता पाना, सफलता हासिल करना
अर्थ : किसी के प्यार, शाबाशी आदि का अधिकारी होना।
उदाहरण :
स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण से सबका दिल जीत लिया।