अर्थ : वह रुपया जो दूसरे से पाना या प्राप्त करना हो।
उदाहरण :
साहूकार हर महीने पहली तारीख़ को ही पावना लेने घर पहुँच जाता है।
पर्यायवाची : पावना, प्राप्तव्य धन, प्राप्यधन, बकाया, लहना
अर्थ : किसी से या कहीं से कोई वस्तु आदि अपने हाथ में लेना।
उदाहरण :
उसने अध्यक्ष के हाथों पुरस्कार लिया।
पर्यायवाची : ग्रहण करना, धारण करना, प्राप्त करना, लेना, हासिल करना
अर्थ : पड़ी हुई वस्तु उठाना।
उदाहरण :
आज महाविद्यालय के प्रांगण में मैंने यह घड़ी पायी।
पर्यायवाची : मिलना
अर्थ : किसी प्रतियोगिता, परीक्षा आदि में कोई मूल्यांकन, स्थान आदि प्राप्त होना।
उदाहरण :
इस खेल में मुझे पहला स्थान मिला।
पर्यायवाची : प्राप्त होना, मिलना, हासिल होना
अर्थ : संज्ञान में आना।
उदाहरण :
शोध के दौरान पाया गया कि इस बीमारी का असली कारण क्या है।
पर्यायवाची : जानकारी होना, पता चलना, पता लगना
अर्थ : बराबरी कर सकना।
उदाहरण :
तुम अपने बड़े भाई की विद्वता कभी नहीं पाओगे।
अर्थ : अपने अधिकार में करना।
उदाहरण :
अशोक ने कलिंग पर विजय पाई।
पर्यायवाची : प्राप्त करना, हासिल करना
अर्थ : कुछ करने के योग्य होना या कुछ करने में समर्थ होना।
उदाहरण :
मनोहर हवाई जहाज़ चला सकता है।
पर्यायवाची : सकना
अर्थ : * मिल जाना।
उदाहरण :
यह काम करके मैंने अत्यधिक प्रसन्नता पाई।
पर्यायवाची : प्राप्त करना, मिलना
अर्थ : किसी प्रतियोगिता, परीक्षा आदि में कोई स्थान आदि हासिल या प्राप्त करना।
उदाहरण :
उसने सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पर्यायवाची : प्राप्त करना, हासिल करना