अर्थ : चार दीवारों के अंदर बंद करके रख देना।
उदाहरण :
वह भाग न पाए इसलिए उसे इस कमरे में बंद कर रखा है।
पर्यायवाची : बन्द करना
अर्थ : ऐसी स्थिति में करना जिससे कोई वस्तु अंदर से बाहर या बाहर से अंदर न जा सके या जिसका उपयोग न किया जा सके।
उदाहरण :
छात्रावास का मुख्य द्वार आठ बजे ही बंद किया जाता है।
पर्यायवाची : बन्द करना, ब्लाक कर देना, ब्लाक करना, ब्लॉक कर देना, ब्लॉक करना, लगा देना, लगाना
अर्थ : प्रथा आदि का अंत करना।
उदाहरण :
हमें हमारे समाज से दहेज प्रथा उठाना है।
पर्यायवाची : उठाना, दूर करना, समाप्त करना, हटाना