अर्थ : सोने, चाँदी आदि पर किया जाने वाला एक प्रकार का रंगबिरंगा काम।
उदाहरण :
इस हार पर की गयी मीनाकारी बहुत मोहक है।
पर्यायवाची : मीनाकारी
अर्थ : राजपूताने की एक योद्धा जाति।
उदाहरण :
मीना जाति के व्यक्ति बहादुर होते हैं।
पर्यायवाची : मीना जाति
अर्थ : एक कीमती पत्थर।
उदाहरण :
मीना नीले रंग का होता है।
अर्थ : शराब रखने का कंटर या सुराही।
उदाहरण :
महफ़िल में आए लोगों को दासियाँ मीने से शराब उँडेलकर पिला रही थीं।
अर्थ : उषा की कन्या।
उदाहरण :
मीना का वर्णन पुराणों में मिलता है।