अर्थ : राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन।
उदाहरण :
आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है।
पर्यायवाची : अधिशासन, अनुशासन, अभिशासन, अमल, अमीरी, एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन, राजशाही, राज्य व्यवस्था, राज्य-व्यवस्था, राज्यव्यवस्था, शासन, शासन-प्रबंध, शासन-प्रबंधन, सियासत, हुकूमत
अर्थ : * लोगों का वह दल जो एक स्वायत्त राज्य के शासन में सम्मिलित होता है।
उदाहरण :
राज्य ने आयकर को बढ़ा दिया है।
अर्थ : वह राज्यतंत्र जिसमें राज्य का शासन किसी राजा या रानी के अधीन होता है।
उदाहरण :
सूखे के कारण राज्य ने किसानों के हर तरह के कर माफ कर दिए।
अर्थ : वह माना हुआ क्षेत्र जिसमें कोई प्रभावी हो।
उदाहरण :
चारों तरफ झूठ का राज्य है।
वैदिक युग में भारत में ज्ञान का साम्राज्य था।
पर्यायवाची : साम्राज्य