अर्थ : राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन।
उदाहरण :
आजकल देश का शासन भ्रष्टाचारियों के हाथ में है।
पर्यायवाची : अधिशासन, अनुशासन, अभिशासन, अमल, अमीरी, एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन, राजशाही, राज्य, राज्य व्यवस्था, राज्य-व्यवस्था, राज्यव्यवस्था, शासन-प्रबंध, शासन-प्रबंधन, सियासत, हुकूमत
अर्थ : देश, राज्य आदि का शासन-प्रबंध करने वाली संस्था या सत्ता।
उदाहरण :
सरकार को अपनी नीतियों पर अमल करना चाहिए।
पर्यायवाची : गवर्नमेंट, गवर्नमेन्ट, गवर्मन्ट, प्रशासन, सरकार