अर्थ : जो अपने आकार-प्रकार, रूप-रङ्ग आदि की भीपणता या विकरालता के कारण देखनेवालों के मन में आतङ्क, आशङ्का या भय का संचार करता हो। जिसे देखने से भय या डर लगे।
उदाहरण :
महिषासुर को मारने के लिए माँ काली ने भयानक रूप धारण किया।
मानसिंह एक खूँखार डाकू था।
पर्यायवाची : उग्र, उद्धत, कराल, काला, ख़ूनख़्वार, ख़ूनखोर, ख़ौफ़नाक, खूँख़ार, खूँखार, खूंख़ार, खूंख़्वार, खूंखार, खूंख्वार, खूनखोर, खूनख्वार, खौफनाक, घमसान, घमासान, डरावना, ताम, दहशतंगेज, दहशतंगेज़, दहशतनाक, प्रचंड, प्रचण्ड, भयंकर, भयङ्कर, भयानक, भयावन, भयावना, भयावह, भीषण, महाचंड, महाचण्ड, रुद्र, रौद्र, रौरव, विकट, विकराल, हैबतनाक
अर्थ : जो सदृश न हों या एक दूसरे से भिन्न हों।
उदाहरण :
यह फूल इन सबसे अलग है।
सभी धर्मों के मार्ग पृथक हैं पर मंज़िल एक है।
पर्यायवाची : अतुल्य, अनमिल, अनमिलत, अनमेल, अपृक्त, अबंधुर, अबन्धुर, अमिल, अमेल, अयुग, अरगट, अलग, अलहदा, अवरत, असंबद्ध, असदृश, असम, असमान, असम्बद्ध, इकौंसा, इकौसा, गैर बराबर, गैरबराबर, जुदा, पृथक, पृथक्, बेमेल, भिन्न, मुखतलिफ, मुखतलिफ़, मुख़्तलिफ़, मुख्तलिफ, विभिन्न, विसम
अर्थ : जो दो से भाग देने पर पूरी-पूरी न बँट सके (संख्या)।
उदाहरण :
तीन, पाँच, सात, नौ, ग्यारह आदि विषम संख्याएँ हैं।
अर्थ : किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो।
उदाहरण :
संकट में दिमाग काम करना बंद कर देता है।
पर्यायवाची : अयोग, अरिष्ट, अलफ, अलहन, आँध, आपत्, आपत्ति, आपद, आपदा, आपद्, आफत, आफ़त, आवली, आसेब, कयामत, करवर, कहर, गजब, गज़ब, गर्दिश, ग़ज़ब, बला, मुजायका, मुसीबत, विपत्ति, विपदा, शामत, संकट, संकीर्ण
अर्थ : वह संख्या जो दो से पूरी तरह विभाजित न हो।
उदाहरण :
तीन, पाँच, सात आदि विषम संख्याएँ हैं।
पर्यायवाची : विषम राशि, विषम संख्या, विषमसंख्या
अर्थ : वह छंद जिसके चारों चरणों में अक्षरों की संख्या समान न हो।
उदाहरण :
इस कविता में विषम अधिक हैं।
पर्यायवाची : विषम छन्द
अर्थ : एक अर्थालंकार जिसमें दो विरोधी वस्तुओं के संबंध या औचित्य का अभाव बतलाया जाता है।
उदाहरण :
उनकी रचनाओं में विषम की बहुलता है।
पर्यायवाची : विषम अलंकार
अर्थ : चार प्रकार की जठराग्नियों में से एक।
उदाहरण :
वैद्य के अनुसार मेरे पेट में विषम की अधिकता है।
पर्यायवाची : विषम जठराग्नि