अर्थ : इधर-उधर की बातें करके चिंतित या दुःखी व्यक्ति का मन दूसरी ओर ले जाना या धीरज दिलाना।
उदाहरण :
जवान बेटे की मौत से संतप्त परिवार को सगे-संबंधी सांत्वना दे रहे थे।
पर्यायवाची : ढाढ़स बँधाना, ढाढ़स देना, तसल्ली देना, दिलासा देना, सांत्वना देना, सान्त्वना देना
अर्थ : किसी विषय का कुछ विस्तार से वर्णन करना।
उदाहरण :
गुरुजी कबीर के दोहे की व्याख्या कर रहे हैं।
पर्यायवाची : अरथाना, अर्थ समझाना, अर्थाना, व्याख्या करना
अर्थ : कोई बात अच्छी तरह से किसी के मन में बैठाना।
उदाहरण :
वे गुमराह बच्चों को समझा रहे हैं।
अर्थ : किसी को यह बताना कि क्या करना अच्छा है।
उदाहरण :
माँ ने उसे बहुत समझाया,पर उसने एक न सुनी।
पर्यायवाची : कहना, समझाना-बुझाना