पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से चलाना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

चलाना   क्रिया

१. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : चलने में प्रवृत्त करना।

उदाहरण : वह बच्चे का हाथ पकड़कर चला रहा है।

ஒருவரை நடப்பதற்கு பழக்குதல்

அவன் தன் குழந்தையின் கையைப் பிடித்து நடக்க வைத்தான்.
நடக்க வை
२. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / गतिसूचक

अर्थ : गति में लाना या गतिशील करना।

उदाहरण : उसने बंद पड़े यंत्र को चलाया।

पर्यायवाची : गत्वरित करना, चालित करना, चालू करना

Carry out a process or program, as on a computer or a machine.

Run the dishwasher.
Run a new program on the Mac.
The computer executed the instruction.
execute, run

வாகனங்களை செலுத்துதல்.

அவன் தடைப்பட்ட இயந்திரத்தை ஓட்டினான்
ஓட்டு
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : वाहन चलाना या नियंत्रित करना।

उदाहरण : वह कार चला रहा है।

Operate or control a vehicle.

Drive a car or bus.
Can you drive this four-wheel truck?.
drive

வாகனத்தை இயக்குவது

அவன் பேருந்தை ஓட்டினான்.
ஓட்டு
४. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / संप्रेषणसूचक

अर्थ : बात आदि की शुरुआत करना।

उदाहरण : बात-बात में उसने मनोज की शादी की बात उठाई।
मंत्रीजी ने सदन की बैठक में घोटाले का मुद्दा उठाया।

पर्यायवाची : आरंभ करना, आरम्भ करना, उठाना, छेड़ना, निकालना, शुरू करना

Take the first step or steps in carrying out an action.

We began working at dawn.
Who will start?.
Get working as soon as the sun rises!.
The first tourists began to arrive in Cambodia.
He began early in the day.
Let's get down to work now.
begin, commence, get, get down, set about, set out, start, start out

எழுப்பு, ஆரம்பி

நடு நடுவே அவன் ரமாவின் திருமணத்தைப் பற்றிய பேச்சை எழுப்பினான்
ஆரம்பி, எழுப்பு
५. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / कार्यसूचक

अर्थ : व्यवहार या आचरण में लाना।

उदाहरण : सरकार ने देश की उन्नति को ध्यान में रखते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाया।

Set up or found.

She set up a literacy program.
establish, found, launch, set up

நடைமுறைப்படுத்து

அரசாங்கம் தேசத்தின் முன்னேற்றத்திற்காக பல நல்ல திட்டங்களை நடைமுறைப்படுத்தியது.
நடைமுறைப்படுத்து
६. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / गतिसूचक

अर्थ : अस्त्र-शस्त्र आदि व्यवहार में लाना।

उदाहरण : राम ने रावण पर अमोघ शस्त्र चलाया।

எய், செலுத்து

ராமன் ராவணன் மீது அம்பு செலுத்தினான்.
எய், செலுத்து
७. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / कार्यसूचक

अर्थ : सड़क, नहर आदि को सार्वजनिक उपयोग या व्यवहार के लिए उपलब्ध कराना।

उदाहरण : नहर विभाग दस दिन के बाद यह नहर खोलेगा।

पर्यायवाची : खोलना

திறந்து விடு

பத்து நாள் கழித்து இந்த கால்வாய் திறந்து விடப்படும்.
திறந்து விடு
८. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : उचित अथवा साधारण रूप से कोई कार्य, चीज या बात को क्रियाशील या सक्रिय अथवा चालू अवस्था में रखना।

उदाहरण : वह मुम्बई में एक दुकान चलाता है।

ஒன்றை குறிப்பிட்ட முறைப்படி நிகழ்த்துதல்

அவன் மும்பையில் ஒரு கடை நடத்துகிறான்
இயக்கு, நடத்து
९. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : * कुछ ऐसा करना कि कोई वस्तु आदि काम करे।

उदाहरण : वह सिलाई मशीन चला रहा है।
बढ़ई बरमा चला रहा है।

Cause to operate or function.

This pilot works the controls.
Can you work an electric drill?.
work

ஒரு பொருளில் வேலை செய்வது என்பதை இப்படி கூறுவது

தச்சர் பர்மா சென்று கொண்டிருக்கிறார் அவன் தையல் இயந்திரத்தை செலுத்தி கொண்டிருக்கிறார்
செல், போ
१०. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : * संचालन करना।

उदाहरण : आप फोन का संचालन कीजिए।

पर्यायवाची : संचालन करना, संचालित करना

Operate in or through.

Work the phones.
work

இயங்கச் செய்தல்

பொறியாளர் தொலைப்பேசிகளை இயங்கச் செய்தார்.
இயங்கச் செய்
११. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : *बाध्य करके या दबाव डालकर चलाना।

उदाहरण : सिपाही कैदियों को शहर से होकर मार्च करा रहे हैं।

पर्यायवाची : मार्च कराना

Force to march.

The Japanese marched their prisoners through Manchuria.
march

இராணுவப் பாணியில் அணியாகச் செல்

படைவீரர்கள் அணிவகுத்துச் சென்றனர்.
அணிவகுத்துச் செல்
१२. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / निर्माणसूचक

अर्थ : जारी करना या उपलब्ध कराना।

उदाहरण : सरकार ने नया डाक टिकट निकाला है।
सरकार ने आतंकवादियों की एक सूची निकाली है।

पर्यायवाची : जारी करना, निकालना, लान्च करना, लॉन्च करना

வெளியிடு

அரசு புதிய தபால்தலையை வெளியிட்டது
வெளியிடு
१३. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : कौशल, योग्यता तथा तत्परतापूर्वक कोई काम करना।

उदाहरण : मोदी जी देश का शासन अच्छी तरह से चला रहे हैं।

१४. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : शरीर के किसी अंग को असाधारण रूप में अथवा कुछ उग्र प्रकार से प्रयुक्त या सक्रिय करना।

उदाहरण : वह हाथ और मुँह दोनों बहुत चलाती है।

१५. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : तंत्र-मंत्र आदि के प्रयोग से कोई ऐसी क्रिया संपादित करना जिससे किसी का कोई अनिष्ट हो या कोई उद्दिष्ट कार्य करने में प्रवृत्त हो।

उदाहरण : कहते हैं कि मांत्रिक अपने मंत्र बल से कौड़ी चलाते हैं।

१६. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : ऐसा करना कि शरीर के अंदर से कोई तरल पदार्थ अधिक मात्रा में बाहर निकलने लगे।

उदाहरण : जमालघोटा पेट चलाता है।

१७. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया
    क्रिया / ऐच्छिक क्रिया

अर्थ : अस्पष्ट लिखावट पढ़ने का प्रयत्न करना।

उदाहरण : मुझसे तो यह चिट्ठी नहीं चलती जरा आप ही चलाकर देखिए।

१८. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : खाने-पीने की चीजें परोसने के लिए लोगों के सामने लाना।

उदाहरण : पहले पूरी और सब्जी चलाओ फिर मिठाई लाना।

१९. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : ऐसी क्रिया करना कि कपड़े इधर-उधर से कुछ फट जाएँ।

उदाहरण : खींचा-तानी में तुमने मेरी कमीज चला दी।

२०. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : किसी स्थिति में निर्वाह करना या उत्तरदायित्व का वहन करना।

उदाहरण : इस महँगाई में इतने कम पैसे में घर कैसे चलेगा।

२१. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : किसी चीज को बराबर उपयोग तथा व्यवहार में लाते रहना।

उदाहरण : वह अपने कपड़े बहुत चलाता है।

२२. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : किसी के आचरण, गति-विधि, व्यवहार आदि का ध्यान रखते हुए तथा उसके सब व्यवहार को संचालित करते हुए उसे अपने साथ निर्वाह करने के योग्य बनाना।

उदाहरण : बहू कैसी भी होगी हम उसे चलाएँगे।

२३. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / गतिसूचक

अर्थ : शरीर के किसी अंग को किसी कार्य को करने में प्रवृत्त या रत करना।

उदाहरण : जल्दी-जल्दी हाथ चलाओ नहीं तो आज यह काम पूरा नहीं होगा।

२४. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : किसी के आचरण, गति-विधि, व्यवहार आदि का ध्यान रखते हुए उसके सब व्यवहार को संचालित करना।

उदाहरण : बच्चों को जैसा चलाओगे वैसे ही वे चलेंगे।

२५. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : हवा करने के लिए पंखा या अन्य वस्तु आदि को आगे-पीछे या इधर-उधर करना।

उदाहरण : अत्यधिक गर्मी के कारण वह लगातार पंखा झल रहा है।

पर्यायवाची : झलना, डुलाना, डोलाना, हिलाना

காற்றிற்காக விசிறி அல்லது மற்றப் பொருட்களை அசைப்பது

அதிக வெயிலின் காரணமாக அவன் தொடர்ந்து விசிறியை விசிறிக் கொண்டே இருக்கிறான்
விசிறு, வீசு
२६. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : किसी को भेजने में प्रवृत्त करना।

उदाहरण : माँ ने छात्रावास में रह रही बेटी के पास मुंशीजी से पैसे भिजवाये।

पर्यायवाची : पहुँचवाना, भिजवाना, भिजाना, भेजवाना

ஒருவருக்கு அனுப்புவதில் ஈடுபடுவது

அம்மா மாணவர் விடுதியில் இருக்கும் மகனுக்கு பணவிடை மூலமாக பணம் அனுப்பினார்
அனுப்பு, செலுத்து
२७. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : चलायमान करना या किसी प्रकार की या किसी रूप में गति देना।

उदाहरण : जरा चूल्हे पर चढ़ाई हुई तरकारी को हिला दीजिए।

पर्यायवाची : डुलाना, डोलाना, विलोड़ना, हिलाना

Move or cause to move back and forth.

The chemist shook the flask vigorously.
My hands were shaking.
agitate, shake

ஆட்டுதல்

கோடைக்காலத்தில் ரவி விசிறியை அசைத்தான்
அசைக்க, ஆட்ட
२८. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : * नष्ट या अंत या भंग होने से बचाना या सुरक्षित रखना।

उदाहरण : घर की शांति को बनाए रखिए।
कुछ आदिवासी जातियाँ आज भी पुरानी परम्पराओं को बनाए रखी हैं।

पर्यायवाची : जिंदा रखना, जिन्दा रखना, जीवित रखना, बनाए रखना, बरकरार रखना, बरक़रार रखना

என்றும் நிலைத்து இருக்கும் படி செய்தல்

அவர்கள் பழைய பழக்கவழக்கங்களை இன்றளவும் கடைபிடித்து வருகிறான்.
கடைப்பிடி, தொடர், தொடர்ந்து நடத்து
२९. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : द्रव पदार्थ को नीचे की ओर जाने में प्रवृत्त करना।

उदाहरण : बच्चे ने टंकी में एकत्रित जल को बहा दिया।

पर्यायवाची : प्रवाहित करना, बहाना

Cause to run.

Pour water over the floor.
pour

ஒன்றைப் பயனற்றதாக ஆக்குதல் அல்லது ஒன்றைச் சரியான முறையில் பயன்படுத்தத் தவறுதல்.

குழந்தைகள் தொட்டியில் இருக்கும் தண்ணீரை வீணாக்கினர்
செலவழி, வீணாக்கு
३०. क्रिया / ऐच्छिक क्रिया
    क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : खोटे या जाली मुद्राओं या सिक्कों, रुपयों आदि को कोई देन चुकाने के लिए धोखे से किसी को देना।

उदाहरण : नौकर ने बाजार में फटी नोट भी चला दी।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।