अर्थ : उपलब्ध या सुलभ कराना।
उदाहरण :
हमलोग कहीं आने-जाने के लिए वाहन भी देते हैं।
यह होटल वातानुकूलित कक्ष भी देता है।
आपके सुझावों ने नई-नई संभावनाएँ खोली है।
पर्यायवाची : अधिगत कराना, उपलब्ध कराना, खोल देना, जन्म देना, देना, प्रदान करना, प्राप्त कराना, मयस्सर कराना, मुयस्य कराना, मुयस्सर कराना, मुहैया कराना, मुहैय्या कराना, लब्ध कराना, सुलभ कराना
अर्थ : किसी उपकरण का मरम्मत आदि के लिए उसके पुरज़े अलग करना।
उदाहरण :
घड़ीसाज ने घड़ी में बैटरी डालने के लिए उसे खोला।
अर्थ : नित्य नियत समय पर नियमित रूप से बंद की जानेवाली संस्था या स्थान पर कार्य को फिर से आरंभ करने के लिए वहाँ पहुँचना और काम शुरू करना।
उदाहरण :
वह रोज अपनी दूकान सुबह आठ बजे खोलती है।
अर्थ : नए सिरे से आरम्भ करना।
उदाहरण :
पड़ोसी ने बरतन की एक और दुकान खोली।
यहाँ के सभी कर्मचारियों ने केनरा बैंक में खाता खोला है।
अर्थ : किसी की गुप्त या गूढ़ बात प्रकट या स्पष्ट करना।
उदाहरण :
उसने अपने प्रेम विवाह का राज खोला।
पत्रकारों ने शहर के तथाकथित प्रतिष्ठित लोगों को बेनक़ाब किया।
पर्यायवाची : उघाड़ना, उघारना, परदा उठाना, परदा खोलना, परदा हटाना, परदाफ़ाश करना, परदाफाश करना, पर्दा उठाना, पर्दा खोलना, पर्दा हटाना, पर्दाफ़ाश करना, पर्दाफाश करना, पोल खोलना, पोल-पट्टी खोलना, बेनक़ाब करना, बेनकाब करना, भंडा फोड़ना, भांडा फोड़ना, रहस्योद्घाटन करना, सामने लाना
अर्थ : बंधन, गाँठ या गुत्थी आदि खोलना।
उदाहरण :
जूते का बंध खोलो।
अर्थ : सड़क, नहर आदि को सार्वजनिक उपयोग या व्यवहार के लिए उपलब्ध कराना।
उदाहरण :
नहर विभाग दस दिन के बाद यह नहर खोलेगा।
पर्यायवाची : चलाना
अर्थ : अपनी पकड़ से अलग या बंधन से मुक्त करना।
उदाहरण :
उसने पिंजरे में बंद पक्षियों को आज़ाद किया।
पर्यायवाची : आज़ाद करना, आजाद करना, उन्मुक्त करना, छोड़ना, बंधन मुक्त करना, मुक्त करना, स्वतंत्र करना
अर्थ : शरीर के कुछ विशिष्ट अंगो को कार्य आरंभ करने के लिए उचित या सजग स्थिति में लाना।
उदाहरण :
उसने ध्यान करने के बाद धीरे से आँखे खोलीं।